पंजीकरण एवं शुल्क
Registration and fee
बैच तब शुरू होता है जब कम से कम 15 प्रशिक्षार्थी शुल्क जमा कर देते हैं। अपना स्थान सुरक्षित करने के लिए अभी शुल्क जमा करें और पंजीकरण करें।
A batch starts once at least 15 trainees have deposited the fee. Deposit the fee and register now to reserve your place.
पंजीकरण कैसे करेंHow to register व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ेंJoin WhatsApp group
पंजीकरण के तीन चरणThree steps to register
- चरण 1 – शुल्क जमा करेंStep 1 – Pay the fee
₹ 2,500 निकटतम बैंक शाखा में जमा करें या नीचे दिए खाते/UPI में भेजें। लेन-देन पूरा होने पर UPI स्क्रीन या बैंक जमा पर्ची का चित्र अपने मोबाइल में सेव करें।
Deposit ₹ 2,500 at the nearest bank branch, or send it to the account/UPI below. After the payment, save a picture of the UPI screen or bank deposit slip on your phone.
- चरण 2 – भुगतान का विवरण भरेंStep 2 – Submit payment details
फ़ॉर्म खोलकर अपना नाम, मोबाइल, UTR नंबर आदि भरें और चरण 1 में सेव किया चित्र जोड़ें।
Open the form, fill your name, mobile and UTR number, and attach the picture saved in Step 1.
- चरण 3 – पंजीकरण की पुष्टि करेंStep 3 – Confirm your registration
पंजीकरण सूची में अपने नाम की पुष्टि करें, ताकि आपका स्थान सुरक्षित रहे।
Confirm your name in the registration list so that your place is secured.
शुल्क जमा करने का खाताAccount for paying the fee
- बैंकBank
- State Bank of India
- खाता संख्याAccount number
- 30177567576
- IFSC
- SBIN0010653
- UPI ID
- svbuniversity@sbi
सावधान: शुल्क केवल इसी खाते या UPI ID में जमा करें। PRTC किसी व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर भुगतान नहीं मंगवाता। संदेह होने पर पहले फ़ोन करके पुष्टि करें।
Beware: Pay only to this account or UPI ID. PRTC never asks for payment to a personal mobile number. If in doubt, phone to confirm first.
नियम एवं शर्तेंRules and conditions
- शुल्क वापस नहीं होगा। एक बार शुल्क जमा करने के बाद किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। आवास, भोजन तथा अन्य व्यक्तिगत खर्च इसमें शामिल नहीं हैं।
- बैच के लिए न्यूनतम 15 प्रशिक्षार्थी शुल्क जमा करना आवश्यक है; तभी बैच निश्चित होता है।
- एक बैच में अधिकतम 25 प्रशिक्षार्थी लिए जाएँगे। इससे अधिक किसी को उसी बैच में स्थान नहीं मिलेगा।
- प्रशिक्षण प्रत्येक माह के तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा, बशर्ते पर्याप्त प्रशिक्षार्थी नामांकित हों; यह तीसरे सप्ताह के मंगलवार से प्रारंभ होगा (सार्वजनिक अवकाश होने पर अगले कार्य दिवस से)।
- प्रशिक्षण की अवधि पाँच कार्य दिवस है। बीच में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश की गणना नहीं की जाएगी। दैनिक समय-सारिणी के लिए कार्यक्रम देखें।
- स्लॉट आवंटन: जो पहले शुल्क जमा करेगा उसे पहले बैच में प्राथमिकता मिलेगी। एक ही तिथि को एक से अधिक प्रशिक्षार्थियों के जमा करने पर समय के आधार पर, और समय भी समान होने पर कोर्स डायरेक्टर द्वारा पारदर्शी लॉटरी से स्लॉट आवंटित होंगे।
- आप चाहें तो निर्धारित बैच के बजाय अगले बैच में भाग ले सकते हैं (यह सुविधा एक बार मिलेगी)। उसके बाद अनुपस्थित रहने पर नामांकन और जमा शुल्क समाप्त माने जाएँगे।
- आवास एवं भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस में रुकने वाले प्रशिक्षार्थियों को पूल वाहन की उपलब्धता के अधीन प्रशिक्षण स्थल तक परिवहन सुविधा दी जाएगी।
- गेस्ट हाउस में आवास सशुल्क है और पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलता है। बुकिंग के लिए PRTC से संपर्क करें।
- प्रशिक्षण में भाग लेने से पूर्व सुनिश्चित करें कि आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं। किसी बीमारी की स्थिति में अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।
- ये नियम कोर्स डायरेक्टर के विवेकाधिकार पर किसी भी समय संशोधित किए जा सकते हैं। शुल्क जमा कर चुके प्रशिक्षार्थियों को बदलाव की सूचना दी जाएगी।
- The fee is not refundable. Once deposited, it will not be returned under any circumstances. Accommodation, food and other personal expenses are not included.
- A batch needs at least 15 trainees to have deposited the fee; only then is the batch confirmed.
- At most 25 trainees are admitted to a batch. Beyond that, no one can be accommodated in the same batch.
- The training is held in the third week of each month, provided enough trainees are enrolled. It starts on the Tuesday of the third week (the next working day if that is a public holiday).
- The duration is five working days; public holidays in between are not counted. See the curriculum page for the daily schedule.
- Slot allocation: whoever deposits the fee first gets priority for the earlier batch. If several deposit on the same date, the time of deposit decides; if the time is also the same, the Course Director allots slots by a transparent lottery.
- If you do not want to attend your allotted batch, you may take the next batch (this is allowed once). If you then do not attend, your enrolment and deposited fee lapse.
- Accommodation and food are to be arranged by you. Trainees staying in the university guest house get transport to the training venue by the pool vehicle, subject to availability.
- Guest house accommodation is paid and given on a first-come basis. Contact PRTC to book.
- Before joining, make sure you are physically fit. If you have any illness, consult your doctor first.
- These rules may be amended at any time at the discretion of the Course Director. Trainees who have paid will be informed of any change.