प्रश्नोत्तर
Frequently asked questions
प्रशिक्षण का शुल्क कितना है?How much is the training fee?
शुल्क ₹ 2,500 है। इसमें प्रशिक्षण, प्रशिक्षण पुस्तिका एवं किट, चाय-अल्पाहार और प्रमाण-पत्र शामिल हैं।
The fee is ₹ 2,500. It includes the training, training manual and kit, tea and snacks, and the certificate.
क्या शुल्क वापस होगा?Is the fee refundable?
नहीं। एक बार शुल्क जमा होने पर किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं होगा। आप चाहें तो अगले बैच में भाग ले सकते हैं (एक बार)।
No. Once deposited, the fee is not refunded under any circumstances. You may, however, take the next batch instead (once).
प्रशिक्षण कब होता है?When is the training held?
प्रत्येक माह के तीसरे सप्ताह में, मंगलवार से शुरू होकर पाँच कार्य दिवस, यदि कम से कम 15 प्रशिक्षार्थियों ने शुल्क जमा कर दिया हो। वर्तमान स्थिति के लिए 'पंजीकरण' पेज या होम पेज देखें।
In the third week of each month, starting on a Tuesday and running five working days, if at least 15 trainees have deposited the fee. For the current status see the 'Register' page or the home page.
एक बैच में कितने प्रशिक्षार्थी होते हैं?How many trainees are in a batch?
न्यूनतम 15 और अधिकतम 25।
At least 15 and at most 25.
कौन भाग ले सकता है?Who can join?
किसान, मुर्गीपालक, उद्यम शुरू करने के इच्छुक युवा और विद्यार्थी। अधिक जानकारी के लिए PRTC से संपर्क करें।
Farmers, poultry keepers, young people who want to start an enterprise, and students. Contact PRTC for more information.
रहने और खाने की व्यवस्था क्या है?What about stay and food?
आवास और भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होती है। विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस में सशुल्क आवास पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलता है; बुकिंग के लिए PRTC से संपर्क करें। गेस्ट हाउस में रुकने वालों को पूल वाहन की उपलब्धता के अधीन प्रशिक्षण स्थल तक परिवहन मिलता है।
You arrange your own stay and food. The university guest house offers paid accommodation on a first-come basis; contact PRTC to book. Those staying there get transport to the venue by pool vehicle, subject to availability.
पंजीकरण कैसे करें?How do I register?
शुल्क जमा करें, भुगतान का विवरण फ़ॉर्म में भरें, पंजीकरण की पुष्टि करें और अपने बैच के ग्रुप में जुड़ें। चारों चरण 'पंजीकरण' पेज पर दिए हैं।
Pay the fee, submit the payment details in the form, confirm your registration and join your batch group. The four steps are on the 'Register' page.
WhatsApp ग्रुप किसलिए है?What is the WhatsApp group for?
प्रशिक्षण-सूचना ग्रुप में आगामी प्रशिक्षण की तिथियाँ और जानकारी साझा की जाती है। शुल्क जमा करने और विवरण भरने वालों को उनके बैच के ग्रुप का व्यक्तिगत लिंक PRTC द्वारा WhatsApp पर, फ़ॉर्म में दिए मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है।
The training updates group is where dates and news of upcoming trainings are shared. Those who have paid the fee and submitted their details are sent a personal link to their batch group by PRTC on WhatsApp, to the mobile number given in the form.
क्या प्रमाण-पत्र से बैंक ऋण मिलने में मदद मिलती है?Does the certificate help in getting a bank loan?
प्रशिक्षण के बाद दिया जाने वाला प्रमाण-पत्र बैंक से ऋण प्राप्त करने में सहायक है, और प्रशिक्षण में बैंक ऋण हेतु परियोजना रिपोर्ट बनाना भी सिखाया जाता है। ऋण की स्वीकृति बैंक के नियमों के अनुसार होती है।
The certificate helps in obtaining a bank loan, and the training also teaches how to prepare a bank-loan project report. Loan approval follows the bank's own rules.
मेरे प्रमाण-पत्र की जाँच कैसे करें?How can my certificate be verified?
प्रत्येक प्रमाण-पत्र पर एक कोड और QR होता है। 'सेवाएँ' पेज पर कोड डालकर सत्यापित करें।
Every certificate carries a code and QR. Enter the code on the 'Services' page to verify it.
आपका प्रश्न यहाँ नहीं है?Your question is not here? हमसे संपर्क करेंContact us